Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या की दीवाली को वैश्विक पहचान दिलाने का काम किया योगी ने...

अयोध्या की दीवाली को वैश्विक पहचान दिलाने का काम किया योगी ने : रजा रिजवी

अयोध्या (हि.स.)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजा रिजवी ने कहा कि अयोध्या की दीपावली को वैश्विक पहचान देने का काम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। योगी आदित्यनाथ जबसे मुख्यमंत्री बने हैं वह दीपावली पर अयोध्या आते हैं। उन्होंने दीपोत्सव की शुरुआत कर अयोध्या की पौराणिक और सांस्कृतिक रूप से दुनिया को परिचित कराने का काम किया। सरकार के प्रयास से पर्यटन को बढ़ावा मिला है। आज पूरी दुनिया के लोग अयोध्या आकर इस नगरी को देखना चाहते हैं।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक ने कहा कि दीपावली का पर्व पूरी दुनिया में मनाया जाता है। लेकिन अयोध्या में इसका विशेष महत्व है। यहां सदियों से गंगा जमुनी तहजीब चली आ रही है। अयोध्या में सभी धर्मों के लोग मिलकर दीपावली मनाते हैं। राम 14 वर्ष वनवास के बाद जब लंका विजय कर अयोध्या वापस आये तब उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाया था। अयोध्या का दीपोत्सव हमें त्रेतायुग की याद दिलाता है। रजा रिजवी ने कहा कि इस बार नौ लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular