Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या आकर मुख्यमंत्री इस बार करेगें एक बड़ा काम, क्षत्रिय समाज को...

अयोध्या आकर मुख्यमंत्री इस बार करेगें एक बड़ा काम, क्षत्रिय समाज को देगें तोहफा


अयोध्या।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद दूसरी बार शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अयोध्या में दर्शन पूजन के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। अपने एक दिन के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या विजन डाक्यूमेंट का प्रस्तुतिकरण भी होगा।
मुख्यमंत्री का लगभग 11 बजे अयोध्या आगमन होगा। पहले वह श्री हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन करेंगे। उसके बाद आयुक्त सभागार में मण्डल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। उनके समक्ष अयोध्या के विजन डाक्यूमेंट का प्रस्तुतिकरण भी किया जायेगा। इसके बाद अयोध्या जनपद को छोड़कर मण्डल के अन्य जनपदों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। लगभग 12:30 बजे जनपद अयोध्या की मलिन बस्ती में जनप्रतिनिधियों के साथ सहभोज करेंगे। इसके बाद वे विभिन्न विकास कार्योंका स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सभी बैठकों में अयोध्या मण्डल के प्रभारी मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा गुप्तारघाट पर स्थानीय क्षत्रिय परिषद द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण भी किया जायेगा। तत्पश्चात वे सर्किट हाउस में संतजनों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम अयोध्या में ही करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितीश कुमार ने गुप्तारघाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण हेतु की जा रही तैयारियों, गुप्तारघाट से जमथरा घाट को जोड़ने वाले निमार्णाधीन बंधे के कार्यों, टेढ़ीबाजार, रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular