Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअम्बेडकर नगर: मुठभेड़ में हकीम हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर: मुठभेड़ में हकीम हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर(एजेंसी)। हंसवर थाना क्षेत्र की स्थानीय बाजार में शुक्रवार की सुबह हुए हकीम हबीबुर्रहमान हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 
इस घटना में दो लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया था जबकि 5 को षड्यंत्र का आरोपी बनाया गया है। हकीम की गला काटकर हत्या किए जाने के बाद दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए आराम से भाग निकले थे। स्थानीय लोग उन्हें पकड़ने का साहस नहीं कर सके थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। फरार बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए बेहद चुनौती साबित हो रही थी।
 शनिवार की रात हंसवर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह बसखारी मार्ग पर नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान बसखारी की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। हंसवर पुलिस की सूचना पर टांडा व अलीगंज पुलिस ने भी बदमाशों की घेराबंदी की तथा कटोखर चौराहे के निकट एक मुठभेड़ के बाद आरोपी मोहम्मद फारुख तथा मोहम्मद शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों चाचा भतीजे बताए जाते हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। 
इस मुठभेड़ में हंसवर थाने का एक सिपाही सुधीर सिंह भी घायल हो गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब घटना में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular