Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअम्बेडकर नगर: तमसा नदी पर बने पुल के निकट मिला युवक का...

अम्बेडकर नगर: तमसा नदी पर बने पुल के निकट मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

अम्बेडकर नगर (हि.स.)। जिला मुख्यालय पर स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन से शहजादपुर कस्बे को जाने वाले रास्ते पर तमसा नदी पर बने पुल के नीचे रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
 जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया गया है।
 रेलवे स्टेशन से शहजादपुर को जोड़ने वाला यह पुल काफी व्यस्ततम माना जाता है। रविवार को सुबह इस रास्ते पर पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला। नित्य क्रिया के लिए गए स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो पहले तो लोगों ने खुद ही पहचान का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। 
 प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव फूल जाने के कारण शरीर पर चोट के निशान भी स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत युवक के शरीर पर चोटों के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहे थे। मृतक की मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने अज्ञात में शव को मर्चरी में रखवा दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular