Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमौसी एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 33 सोने के बिस्कुट

अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 33 सोने के बिस्कुट

लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने रियाद से लखनऊ पहुंचे विमान संख्या जी-86451 में एक यात्री के पास 33 गोल्ड बिस्कुट बरामद किया। इसकी कीमत करीब दो करोड़ नौ लाख 77 हजार रुपये बतायी जा रही है। 

कस्टम विभाग की उपायुक्त निहारिका शर्मा ने गुरुवार को बताया कि अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रियाद से लखनऊ पहुंचे एक यात्री के पास 33 गोल्ड बिस्कुट बरामद किया है। इनका बिस्कुट का वजन तीन किलो 850 ग्राम बताया गया है। प्रत्येक बिस्कुट  116.64 ग्राम के है। 

उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के यात्री ने गोल्ड बिस्कुट को सेलो टेप में लपेटने के बाद काले रंग की थैली में रखा था। थैली उसने अपने अंडरगारमेंट में रखी थी। मौके पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसकी पूरी तलाशी ली। इसके बाद  थैली से 33 गोल्ड बिस्कुट निकालने के बाद उनको जब्त किया और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular