लखनऊ (हि.स.)। अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मंगलवार की देर शाम को एक यात्री को पकड़ा। तलाशी के दौरान इसके पास से दो सौ ग्राम सोना बरामद हुआ है।
कस्टम विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि जेहाद से लखनऊ पहुंची फ्लाइट संख्या जी-8 6876 से एक यात्री उतरा। चेकिंग के दौरान कस्टम विभाग ने यात्री के पास से दो सौ ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब दस लाख 31 हजार रुपये है। यात्री कुछ सोने को पर्स के छल्ले एवं रिंग के रूप में ढाल कर और कुछ सोने को बैग के अंदर छुपा कर लाया था। मामले की जांच की जा रही
Submitted By: Deepak Varun Edited By: Deepak Yadav
