Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने 21 लाख का सोना पकड़ा

अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने 21 लाख का सोना पकड़ा

लखनऊ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कस्टम विभाग ने एक यात्री के पास से 424.200 ग्राम सोना बरामद किया है। इसकी कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में 21 लाख 66 हजार रुपये है।

कस्टम विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक, शारजहां से एक फ्लाइट 6E 1424 से एक यात्री एयरपोर्ट पर उतरा। जिसकी गतिविधियां को लेकर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग कर्मियों को कुछ शक हुआ, तो उससे पूछताछ शुरु कर दी। उसके सामान की जब तलाशी ली गई तो दो पैकेट बरामद हुए। जिसमें करीब 424.200 ग्राम सोना था। इस सोने के बारे में जब यात्री से पूछा गया तो उसका जवाब नहीं दे सका। यात्री सोना तस्करों के गैंग से भी जुड़ा हो सकता है, फिलहाल इसको लेकर कस्टम विभाग अपनी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular