लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तर-राष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार को हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना होगा। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हज हाउस से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर व मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली व हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा व अन्य लोग मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हज यात्रियों को मोदी-योगी की सरकार की तरफ से जो सुविधाएं हज यात्रा के दौरान दी गई उनके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हाजियों से प्रदेश और देश की तरक्की और खुशहाली की दुआ की गुजारिश की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाजियों को भेजी गयी शुभकामनाएं पढ़कर सुनाई।
बृजनन्दन/राजेश
