Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा, भारत-चीन ने रोका यूक्रेन पर रूसी परमाणु...

 अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा, भारत-चीन ने रोका यूक्रेन पर रूसी परमाणु हमला

वाशिंगटन (हि.स.)। यूक्रेन पर रूसी हमले के एक साल पूरे होने पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर काफी पहले ही परमाणु हमला कर चुके होते, किन्तु उन्हें ऐसा करने से भारत और चीन ने रोका है।

एक साक्षात्कार में ब्लिंकन ने यूक्रेन पर रूसी हमले के एक साल पूरे होने पर तमाम सवालों के बेबाकी से जवाब दिये। उन्होंने कहा कि पुतिन इस युद्ध में ज्यादा तर्कहीन रूप से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। युद्ध के दौरान मास्को की तरफ से बार-बार परमाणु हमले की धमकी दी गई। यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने चीन और भारत सहित उन देशों से युद्ध को खत्म करवाने का आग्रह किया, जिनके संबंध रूस से अच्छे हैं। इसका असर भी हुआ। भारत और चीन ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोकने की पहल की और यह प्रयास सफल भी हुआ।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से भारत को रूस से सैन्य उपकरण मिलते थे। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया कि भारत ने रूस पर भरोसा करने के साथ अमेरिका और फ्रांस जैसे अन्य देशों के साथ भी साझेदारी बढ़ाई है। इस तरह भारत ने पश्चिमी देशों पर भरोसा बढ़ाया है।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular