Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय अमेरिकी राज्य अलबामा में बवंडर का कहर, भारी तबाही और छह की...

 अमेरिकी राज्य अलबामा में बवंडर का कहर, भारी तबाही और छह की मौत

– अलबामा में आपातकाल की घोषणा, राज्य का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा

वाशिंगटन (हि.स.)। अमेरिकी राज्य अलबामा में बवंडर का कहर टूट पड़ा है। इस कारण पूरे राज्य में भारी तबाही हुई है और छह लोगों की जान चली गयी है। भारी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।

अमेरिका के राज्य अलबामा में आए तेज बवंडर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बवंडर में उड़ रहा सामान जानलेवा साबित हुआ है। इस सामान के नीचे दबकर छह लोगों की जान जा चुकी है। अलबामा प्रशासन ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। बवंडर से अलबामा के ऑटोगा, चेंबर्स, डलास, एलमोर और तल्लापोसा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। राज्य का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। जॉर्जिया, मिसिसिपी और अलबामा में बिजली व्यवस्था के ध्वस्त होने के चलते लोग बिना लाइट के रहने को मजबूर हैं।

बवंडर के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। अलबामा के अटलांटा हवाई अड्डे और चार्लोट डगलस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कई उड़ानों में देरी हुई है। इस बवंडर से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मोर्गन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर बताया है कि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular