Sunday, February 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका स्थित दो चीनी मिशन बंद करने का आदेश, चीन ने जताया...

अमेरिका स्थित दो चीनी मिशन बंद करने का आदेश, चीन ने जताया एतराज

इंटरनेशनल डेस्क

वाशिंगटन। चीन ने अमेरिका के ह्यूस्टन तथा टेक्सास स्थित चीनी दूतावासों को बंद करने के आदेश पर कड़ा एतराज जताया है और चेतावनी दी कि वह इसका जवाब देगा क्योंकि वह इसे राजनीतिक उकसावे की कार्रवाई मानता है। यहां स्थित चीनी दूतावास ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, ’हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और ह्यूस्ट में चीन के वाणिज्यिक दूतावास को अचानक बंद करने के आदेश का दृढ़ता से विरोध करते हैं। हम अमेरिका से इस गलत फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं। अन्यथा चीन को इसका वैध और आवश्य कार्रवाइयों के जरिये इसका जवाब देना पड़ेगा। ’उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने ह्यूस्टन और टेक्सास स्थित चीन के मिशनों को जासूसी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार तक बंद करने का आदेश दिया है। इधर, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) में संशोधन को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इसमें गलवान घाटी में भारत के खिलाफ चीन की आक्रामकता और दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित क्षेत्रों में तथा आसपास में चीन की बढ़ती क्षेत्रीय दबंगई पर निशाना साधा गया है। साथ ही कहा गया है कि चीन कोरोना के बहाने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करना चाहता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular