वाशिंगटन (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश के बड़े व्यापारियों से रूस के साइबर हमले के प्रति सचेत रहने को कहा है।
सोमवार को बाइडेन ने व्हाइट हाउस में बड़े व्यापारियों के साथ त्रैमासिक बैठक में कहा कि यूक्रेन से पराजय की आशंका में रूस साइबर हमले का सहारा ले सकता है। ऐसी स्थिति में देशवासियों को तैयार रहने की ज़रूरत है।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि प्रशासन ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर अपनी ओर से सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं लेकिन व्यापारियों को भी चाहिए कि वे अपने कम्प्यूटर डाटा और आवश्यक जानकारियां सुरक्षित कर लें।
ललित बंसल
