Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में मिशिगन राज्य के सागिनॉ में गोलीबारी, दो की मौत, 15...

अमेरिका में मिशिगन राज्य के सागिनॉ में गोलीबारी, दो की मौत, 15 घायल

वाशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका में मिशिगन राज्य के सागिनॉ में स्ट्रीट पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 15 अन्य घायल हो गए। सागिनॉ पुलिस ने यह जानकारी दी।

सागिनॉ पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के मुताबिक पार्टी में शामिल लोगों के बीच पहले झगड़ा हुआ। इस दौरान गोलीबारी की गई। गोलीबारी में कम से कम पांच अलग-अलग कैलिबर के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। गोलीबारी में 19 वर्षीय युवक और एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular