Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में डेल्टा वैरिएंट का कहर, 24 घंटे में मिले 90 हजार...

अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट का कहर, 24 घंटे में मिले 90 हजार केस

इंटरनेशनल डेस्क

वाशिंगटन। कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना करने वाले अमेरिका में इस खतरनाक वायरस का कहर फिर बढ़ रहा है। दैनिक मामलों में तेज उछाल दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में 90 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए। पांच माह बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राज्यों से कहा कि वे टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाएं। वैक्सीन लगवाने के लिए ऐसे लोगों को 100-100 डालर (करीब साढ़े सात हजार रुपये) का प्रस्ताव दें।
यह माना जा रहा है कि बाइडन ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए यह नई योजना पेश की है। अमेरिका में हाल के हफ्तों में नए मामलों में तेज उछाल आया है। इसके लिए टीकाकरण की धीमी रफ्तार और कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को कारण बताया जा रहा है। इसी कारण आधे से ज्यादा अमेरिकी राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका में अब तक 60 फीसद से ज्यादा लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ओलिंपिक की मेजबानी कर रहे इस शहर में बीते 24 घंटे में 3,300 नए मामले पाए गए। यहां एक दिन पहले 3,865 केस मिले थे। नए मामलों में उछाल पर टोक्यो में इमरजेंसी का दायरा बढ़ा दिया गया है। फिलीपींस ने डेल्टा संस्करण के प्रसार को रोकने के लिए 1 अगस्त तक के प्रतिबंध को 15 अगस्त तक बढ़ दिया है। इसके अलावा भारत और नौ अन्य देशों से सभी आने वाले यात्रियों के लिए चल रहे यात्रा प्रतिबंध को भी बढ़ाया गया है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने फिलीपींस में कोविड-19 वेरिएंट के आगे प्रसार और सामुदायिक प्रसारण को रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध विस्तार को मंजूरी दे दी है। भारत के अलावा, नौ अन्य देश मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात हैं। हालांकि, फिलीपींस अपने प्रत्यावर्तन कार्यक्रम के तहत विदेशी फिलिपिनो श्रमिकों की वापसी की अनुमति देता है, लेकिन आगमन पर उन्हें 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर दिया जाएगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular