Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में अगले 20 दिन में 20 हजार मौतें संभावित

अमेरिका में अगले 20 दिन में 20 हजार मौतें संभावित

इंटरनेशनल डेस्क

वाशिंगटन. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. अमेरिका की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के एक आकलन के मुताबिक, अगले 20 दिनों में 19,000 अमेरिकियों की मौत का कारण कोरोना वायरस हो सकता है. बता दें, जुलाई के आखिरी कुछ दिन ऐसे रहे हैं जब अमेरिका में एक दिन में कोरोना से 1400 से अधिक मौतें हुई हैं. वहीं, अब तक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,58,375 हो चुकी है और 48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से 22 अगस्त तक अमेरिका में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1 लाख 73 हजार तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. अगले 30 दिनों तक रोज औसतन एक हजार मौतें हो सकती हैं. रविवार को व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस रेस्पॉन्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. डेबराह बर्क्स ने कहा कि अमेरिका कोरोना महामारी के एक नए फेज में पहुंच गया है. डॉ. डेबराह बर्क्स ने कहा कि आज जो हम देख रहे हैं वह मार्च और अप्रैल से अलग है. बहुत तेजी से संक्रमण फैल रहा है. असल में अब अमेरिका के ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैलना शुरू हो गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना महामारी अब अमेरिका की हर कम्युनिटी में फैल रही है. इसके साथ-साथ संक्रमित होने वाले लोगों की दर भी बढ़ रही है. रविवार की सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका के 34 राज्यों में संक्रमित होने की दर काफी अधिक थी. एक तरफ अमेरिका में संक्रमण की दर बढ़ रही है, लेकिन कई राज्यों में कुल टेस्ट के आंकड़े घट रहे हैं. कई एक्सपर्ट्स ने इसे खतरनाक बताया है. वहीं, जुलाई के आखिरी कुछ दिन ऐसे रहे हैं जब अमेरिका में 71 हजार या 78 हजार नए केस सामने आए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular