Tuesday, March 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने चीन के झिंजियांग क्षेत्र के कपास, टमाटर समेत कई उत्पादों...

अमेरिका ने चीन के झिंजियांग क्षेत्र के कपास, टमाटर समेत कई उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

वाशिंगटन  (हि. स.)। अमेरिका ने पश्चिमी चीन के झिंजियांग क्षेत्र से सभी कपास और टमाटर उत्पादों पर आयात प्रतिबंध की घोषणा की।

ट्रम्प प्रशासन ने बुधवार को पश्चिमी चीन के झिंजियांग क्षेत्र से आने वाले कपास और टमाटर उत्पादों पर आयात प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसका कारण हिरासत में लिए गए उइगर मुसलमानों से जबरन श्रम कराया जाना है।

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा ने कहा कि यह आदेश शिनजियांग के कपास से बने कच्चे रेशों, परिधानों और वस्त्रों पर लागू होता है।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) का अनुमान है कि पिछले साल अमेरिका में लगभग 9 बिलियन डॉलर के कपास उत्पाद और 10 मिलियन डॉलर मूल्य के टमाटर उत्पाद आयात किए गए थे।

डीएचएस के कार्यवाहक उप सचिव केनेथ क्यूकेनेली ने एक समाचार को बताया कि यह आदेश आयातकों को कड़ा संदेश है कि डीएचएस किसी भी तरह के जबरन श्रम को बर्दाश्त नहीं करेगा और कंपनियों को अपने आपूर्ति श्रृंखला से झिंजियांग उत्पादों का उन्मूलन करना चाहिए।

यह कदम ट्रम्प प्रशासन द्वारा बीजिंग के खिलाफ अमेरिका का सख्त कदम है। इस आर्थिक दंड से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बिडेन के लिए अमेरिका-चीन तनाव को कम करने की बजाय और कठिन बना देगा। ।

दिसंबर में कांग्रेस ने द्विदलीय उइगर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम पारित किया। इसके अनुसार झिंजियांग में निर्मित वस्तुओं को जबरन श्रम के साथ बनाया जाता है और इसलिए प्रतिबंधित किया जाता है। जबतक कि सीबीपी अन्यथा प्रमाणित नहीं करता।

Submitted By: Edited By: Sanjeev Pash

RELATED ARTICLES

Most Popular