Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के जिम में हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल भारतीय...

अमेरिका के जिम में हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल भारतीय छात्र की मौत

वाशिंगटन(हि.स.)। अमेरिका के इंडियाना में 29 अक्टूबर को जिम में हुई चाकूबाजी में घायल 24 वर्षीय भारतीय छात्र वरुण राज पुचा की मौत हो गई है। यह सूचना वालपराइसो यूनिवर्सिटी ने दी है। जहां से वरुण कंप्यूटर साइंस का था। वरुण पर हमलावर जॉर्डन एंड्रेड ने चाकू से सिर में वार कर दिया था। मामले की जांच जारी है।

वरुण कंप्यूटर विज्ञान का छात्र है। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

वालपराइसो विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, “भारी मन से हम वरुण राज पुचा के निधन की खबर आपसे साझा कर रहे हैं। हमारे कैंपस समुदाय ने आज एक अपने छात्र को खो दिया है और इस दुख के समय हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं वरुण के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। 16 नवंबर को वालपराइसो विश्वविद्यालय परिसर में वरुण की स्मृति और स्मारक की एक सेवा की योजना बनाई जा रही है।

अजीत तिवारी/प्रभात

RELATED ARTICLES

Most Popular