Monday, April 13, 2026
Homeखेलअमेरिका और मैक्सिको ने फीफा विश्व कप कतर 2022 के लिए किया...

अमेरिका और मैक्सिको ने फीफा विश्व कप कतर 2022 के लिए किया क्वालीफाई

सैन जोस (हि.स.)। अमेरिकी पुरुष राष्ट्रीय टीम और मैक्सिको ने फीफा विश्व कप कतर 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

अमेरिकी टीम ने फीफा विश्व कप सीओएनसीएसीएएफ क्वालीफायर्स के फाइनल मैच में कोस्टा रिका के हाथों 2-0 से मिली हार के बावजूद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। अमेरिकी टीम ने ब्राजील 2014 के बाद पहली बार विश्व कप में वापसी की है

इस बीच, कतर 2022 के लिए सीओएनसीएसीएएफ क्वालीफायर्स के तीसरे दौर के 14 वें और अंतिम मैच में मैक्सिको ने अल सल्वाडोर को 2-0 से हराने के बाद लगातार आठवें फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। मैक्सिको को लिए यूरीएल अंतुना और राउल जिमेनेज ने गोल किया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular