अमेठी : जिले में पंचायत चुनाव में मजबूती से अपनी दावेदारी कर रही भाजपा ने बुधवार की रात जिले की 36 जिला पंचायत सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की। प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। यही कारण है कि अगड़ा, पिछड़ा के साथ सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। बावजूद इसके पार्टी में घमासान मच गया है और चुनाव की तैयारी में जुटे कई बागी भी ताल ठोक सकते हैं।
प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची में वार्ड नं एक से शीतला प्रसाद पासी,दो से संजय धुरिया,तीन से जय देवी पाण्डेय,चार से संतोष कुमारी,पांच से सोनू यज्ञ सैनी,छह से विकास विक्रम सिंह,सात से भवानी प्रसाद निषाद,आठ से अनिता शुक्ला,नौ से उपमा सरोज,दस से धर्मेंद्र कुमार तिवारी,ग्यारह से रजनी त्रिपाठी,बारह से आशीष कुमार गुप्ता,तेरह से अर्जुन सिंह भदौरिया, चौदह से निर्मला,पन्द्रह से बबिता मिश्रा, सोलह से राम रानी,सत्तरह से जमुना पासी,अठारह से राम कृष्ण भारती,उन्नीस से नीलम भारती,बीस से बिमला, इक्कीस से अरुण सिंह,बाइस से सुनीता सिंह,तेईस से बिंदू सिंह,चौबीस से मनोज पासी,पच्चीस से रानी देवी,छब्बीस से अभिषेक चन्द्र कौशिक,सत्ताईस से उर्मिला मौर्य,अठाइस से शिव कुमारी,उनतीस से ज्ञानेंद्र पटेल,तीस से राजेश अग्रहरि, इकतीस से नीरज सिंह,बत्तीस से राम करन मौर्य,तैतीस से जगन्नाथ पाण्डेय,चौतीस से अश्वनी जायसवाल, पैतीस से धनकली,व छत्तीस से कलावती को प्रत्याशी बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा ने प्रत्याशी चयन में दो बातों को प्राथमिकता में रखा गया था। पहला प्रत्याशी पार्टी का कार्यकर्ता हो और दूसरा जिताऊ हो। वही प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद वार्ड नं एक के प्रत्याशी शीतला प्रसाद पासी, वार्ड नं दो के प्रत्याशी संजय धुरिया समेत सभी प्रत्याशियों ने पार्टी व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया
अमेठी : सोशल इंजीनियरिंग के साथ भाजपा ने जारी की 36 जिला पंचायत सदस्यों की सूची
RELATED ARTICLES
