Tuesday, March 31, 2026
Homeविधि एवं न्यायअमेठी : सिविज जज स्वतंत्र सिंह रावत बने एसीजेएम,खुशी की लहर

अमेठी : सिविज जज स्वतंत्र सिंह रावत बने एसीजेएम,खुशी की लहर

.
अमेठी :उच्च न्यायालय न्यायाधिकरण इलाहाबाद से दीवानी न्यायालय मुसाफिरखाना(अवरखण्ड) में पदस्थ सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत की पदोन्नति और तबादला आदेश जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत को पदोन्नति प्रदान कर सीनियर डिवीजन /एसीजेएम लखनऊ के पद पर पदस्थ किया गया है।
सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत के पदोन्नति की खबर सुनते ही अधिवक्ताओं सहित न्यायालय कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबने एक दूसरे को बधाइयां दी और खुशी का इजहार किया। सिविल जज के पदोन्नति की खबर सुनकर अधिवक्तागणों ने आपसी चर्चा शुरू कर दी। बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के अध्यक्ष सोम प्रकाश मिश्र ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बहुत कम समय में ही सिविल जज स्वतंत्र सिंह ‘रावत’ ने अधिवक्ताओं के बीच लोकप्रियता हासिल की। वह हमेशा परिवार के अभिभावक के तौर पर अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं। तो वही बार एसो महासचिव रमाकांत शर्मा ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह नए आयाम स्थापित करेंगे। इस दौरान केके सिंह,केके शुक्ला,केपी श्रीवास्तव,सुनील श्रीवास्तव,राजीव तिवारी,राजेन्द्र यादव,सुग्रीव मिश्र सहित अन्य अधिवक्ताओं ने जज स्वतंत्र सिंह रावत के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा भी की और उनके कार्यप्रणाली को सराहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular