Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी : वकील की गोली मारकर हत्या

अमेठी : वकील की गोली मारकर हत्या

अमेठी । जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव फूला में वकील लल्लन सिंह की सोमवार रात को गोली मार कर हत्या कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक लल्लन सिंह (60) नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सूरज प्रसाद के यहां से सोमवार रात करीब 10 बजे घर वापस आ रहे थे तभी गांव के निकट ही कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की तथा उन्हें गोली मार दी। यह मामला पंचायत चुनाव की रंजिश का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि लल्लन सिंह को गंभीर अवस्था में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई ले गये जहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। लखनऊ ले जाते समय इन्हौना के निकट उनकी मौत हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जिला प्रशासन ने घटनास्थल पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular