प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जनपद अमेठी के मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस में प्रतिभा सम्मान समारोह 2021 का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें जनपद गोंडा के विकासखंड इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा के कक्षा 4 की होनहार व प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका मिश्रा को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
गोंडा की गूगल गर्ल के नाम से मशहूर अंशिका मिश्रा ने मंच से जैसे ही बोलना शुरू किया उपस्थित जन सैलाब के तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा तथा इस नन्हीं प्रतिभा पर भारी संख्या में आम जनों ने खूब पैसा पुरस्कार स्वरूप भेंट किया।
इस दौरान स्वामी ब्रह्मानंद फाउंडेशन के संयोजक व संरक्षक ने संयुक्त रूप से ग्यारह ग्यारह सौ रुपए, मलिक मोहम्मद जायसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने ₹1000 रूपए, राम प्रताप सिंह अपर जिला जज ने ₹500 रूपए, सुनील सिंह पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग ने ₹1000, रामकुमार वर्मा मेंटर ध्येय आईएएस ₹500 रूपए प्रदान किए।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने नन्ही अंशिका के प्रतिभा की प्रशंसा की तथा मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए आशीर्वचन दिया। इस दौरान जनपद अमेठी के कई गणमान्य नागरिक व आमजन मौजूद रहे।

