Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी में महिला किसानों ने फूंका अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला

अमेठी में महिला किसानों ने फूंका अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला

– तीनों कृषि कानून के समर्थन में सक्रिय हैं कंगना

अमेठी (हि.स.)। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों का समर्थन कर रही अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला शनिवार को अमेठी में महिला किसानों ने फूंका। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र भी सौंपा है। कृषि कानूनों का विरोध कर रहीं महिलाओं ने कहा कि किसान सड़क पर हैं और सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है। 
गौरीगंज में किसान नेता रीता सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी कीं। इस मौके पर अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फूंका गया। कंगना कृषि कानून के समर्थन में सोशल मीडिया पर प्रखरता से सक्रिय हैं। 
रीता ने कहा कि कंगना रनौत का किसानों को आतंकवादी कहना अच्छी बात नहीं है। वह नाच-गाना करके पेट पालें और अपना परिवार चलाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंगना चुप नहीं होंगी तो जगह-जगह पुतले फूंके जाएंगे। किसानों का उपहास बर्दाश्त नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसानों से बात करनी चाहिए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular