Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी में आग से हाहाकार,कई बीघे गेंहू की फसल जलकर राख

अमेठी में आग से हाहाकार,कई बीघे गेंहू की फसल जलकर राख

.
अमेठी:जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गांव करपिया में रविवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। जिससे कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
बता दे कि एक तरफ जहां गेहूं की फसल पककर तैयार है तो वहीं दूसरी ओर शॉर्ट सर्किट व अन्य कारणों से खेतों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है,जिससे किसान चिंतित है। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक आग लगने से जगराम सन्तोष मौर्य,सहज राम,सालिकराम,श्याम लाल,अवधेश, सन्तोष,राम प्रसाद,राजाराम,दयाराम,ढा़खू और अशोक की गेहूँ की फसल जल कर खाक हो गयी

RELATED ARTICLES

Most Popular