अमेठी (हि.स.)। थाना अमेठी कोतवाली के सगरा के पास स्थित तालाब में एक युवक को बचाने के चक्कर में दो सगे भाइयों ने तालाब में छलांग लगा दी। दोनों भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला सुलतानपुर के बंधुआ कला निवासी हैदर (17) पुत्र मो साफिक की दिमाग की हालत ठीक नहीं थी। अमेठी जिले के कुशी ताली निवासी मौसेरे भाई ने पावर हाउस के पास स्थित एक मजार पर जिराकत कराने के लिए ले गए थे, रात में ही पास के एक तालाब में कूद गया। उसे बचाने के लिए दो सगे भाई अब्बास (25) व इमरान (22) पुत्र इदरीस पुत्र युसुफ भी कूद पड़े। तालाब में गहराई में जाने से वो दोनों डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। देर रात काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
