Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी : ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी : ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी (हि.स.)। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने बीती रात ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

निजामुद्दीनपुर गांव के प्रधान गुरुशरण यादव अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। अन्य परिजन घर के अंदर सोए हुए थे। परिजनों के अनुसार रात लगभग बारह बजे अज्ञात हमलावरों ने सोते समय ही गुरुशरण को एक गोली कनपटी के पास और दूसरी गोली सीने और पेट के बीच बगल से मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर सोए परिजन जाग गए। परिजनों की आवाज पर कोई हरकत न होने पर जब गुरुशरण को देखा तो उनकी गोली लगने से मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। रात में ही पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular