अमेठी (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के गौरीगंज नगर पालिका कार्यालय का लोकार्पण किया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने कार्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि गौरीगंज नगर पालिका चुनाव में जिस तरह से हिंसा का प्रदर्शन किया गया। जनता की जो आवाज उठी वो भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के लिए ऐतिहासिक जीत के रूप में प्रतिबिंबत हुई है। मेरे लिए यह संतोष का विषय है कि इतिहास बनाने वाली गौरीगंज में एक महिला है। उन्होंने कहा कि सवांद के लिए हर प्लेटफार्म जरूरी हैं किसी भी प्लेटफार्म को तुक्ष नहीं समझना चाहिए। लेकिन मुझे इस बात का संतोष है कि जमीन पर काम करने का हमें मौका मिला है। ये पहली बार नहीं है गत नौ सालों से सतत हम जमीन पर काम रहे हैं। इसलिए अमेठी ने कई इतिहास रचे हैं। आज यहां की जनता खुश है। विपक्ष सिर्फ़ आरोप लगा रहा है।
दीपक/राजेश
