अमेठी । कोतवाली क्षेत्र के शहर में 16 साल की एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ पांच दिन तक दुष्कर्म करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। परिजन द्वारा की गयी शिकायत के मुताबिक किशोरी नौ जुलाई की रात घर के समीप हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, इसी बीच एक युवक उसे उठा ले गया। परिजन का आरोप है कि युवक, एक मकान में पांच दिन तक किशोरी को रखकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली और मामले की जानकारी परिजन को दी। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों को संरक्षण देने वाला कानून) अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
