Saturday, April 4, 2026
Homeव्यापार अमेजन में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू, कंपनी ने कर्मचारियों को लिखा...

 अमेजन में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू, कंपनी ने कर्मचारियों को लिखा पत्र

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (हि.स)। अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बढ़ती आर्थिक मंदी के बीच अपना खर्च कम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने नौकरियों में कटौती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे एक दिन पहले अमेजन के हार्डवेयर प्रमुख डेव लिम्प ने कर्मचारियों को पत्र लिखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में नौकरी की यह कटौती डिवाइस यूनिट पर केंद्रित है, जिसमें वॉयस-असिस्टेंट एलेक्सा और इसके रिटेल व मानव संसाधन डिवीजन भी शामिल हैं। अमेजन कर्मचारियों को लिखे पत्र में हार्डवेयर प्रमुख ने कहा है कि कई दौर की समीक्षा के बाद हमने कुछ टीमों व कार्यक्रमों को पुनर्गठित करने का फैसला किया है, जिससे अब कुछ भूमिकाओं की जरूरत नहीं होगी।

प्रजेश शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular