गरीब असहाय और दिव्यांगों को दी जाएगी नि:शुल्क विधिक सहायता
कानपुर (हि.स.)। अमृत महोत्सव के तहत जनपद में दो अक्टूबर से विधिक साक्षरता अभियान चलाया गया और लोगों को जागरुक किया गया। इन 43 दिनों में उन सभी जगहों को कैंप लगाये गये जहां पर विधिक साक्षरता की अधिक जरुरत थी। यही नहीं आगे भी प्रयास होगा कि गरीब असहाय और दिव्यांगों को नि:शुल्क विधिक सहायता दी जाएगी। यह बातें रविवार को अमृत महोत्सव के समापन पर जिला जज आरपी सिंह ने कही।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत 02 अक्टूबर से कानपुर नगर एवं शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक विभिन्न विधिक साक्षरता कायक्रमों का समापन कार्यक्रम दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित न्यायायिक अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत की आजादी के 75वीं सालगिरह के अपलक्ष्य में उच्च्तम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत दिनांक 02 अक्टूबर से कानपुर नगर एवं शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक विभिन्न विधिक साक्षरता कायक्रमों का आयोजन 14 नवम्बर तक किया गया है।
बताया कि इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत कानपुर जनपद के सभी क्षेत्रों में निर्बल, गरीब एवं असहाय तथा दिव्यांगों, महिलाओं एवं समाज के अन्य वर्ग के लोगों को विधिक साक्षरता के अर्न्ततगत उन्हें जागरूक किया गया। इसके साथ ही उनकोे निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने तथा उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत रूप से जानकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तथा अधिवक्ताओं के सहयोग से प्रदान की गयी हैं।
कहा कि यदि आगे भी कोई गरीब,निर्धन एवं असहाय तथा दिव्यांग व्यक्ति जो मिले तो उसे निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जायेगी, जिससे के गरीब वर्ग के लोगों तक के इसका लाभ प्राप्त हों एवं सभी व्यक्तियों को न्याय मिल सकें। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता कार्यक्रम में विभिन्न लोगों ने बार एसोसिएशन, ग्राम प्रधानों, आशा तथा अन्य लोगों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त असीम अरूण सहित प्रथम कान्त,नोडल अधिकारी,राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाल, कानपुर नगर श्रद्धा त्रिपाठी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा पा्रधिकरण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बलजीत सिंह यादव एवं राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
