अमृत महोत्सव का उद्देश्य एक-एक व्यक्ति के भीतर भारत भक्ति का जागृत करना है भाव: प्रान्त प्रचारक
मऊ के हर ब्लॉक में जायेगी ‘रथ’
मऊ (हि.स.)। जिले के सोनीधापा मैदान से शनिवार को अमृत महोत्सव समिति के तात्वाधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जयघोष के साथ रथयात्रा को रवाना किया। यह रथ जिले के सभी 9 ब्लॉकों में जायेगी।
इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष समेत सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। भारतवर्ष के आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को स्वतंत्रता की अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आरएसएस की ओर से पूरे प्रदेश में आजादी के आन्दोलन का वास्तविक इतिहास बताने के लिए 19 नवम्बर से 16 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत अमृत महोत्सव की रथ यात्रा जिले के हर ब्लॉक में गांव-गांव जाकर भारत माता की आरती और वंदे मातरम के गायन द्वारा जन जागरण करेगी और लोगों में भारत के प्रति भक्ति का भाव जगाएगी। इस कार्यक्रम की थीम है “कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर ना आए।”
अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने बताया कि अमृत महोत्सव का उद्देश्य एक-एक व्यक्ति के भीतर भारत भक्ति का भाव जागृत करना है। लोगों को आजादी के महान क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं के बारे में बताएंगे। स्वाधीनता के बारे में एक-एक व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए। हमें अपनी हस्ती को जानना और बचा के रखना है। भारत के प्रति भक्ति यही हमारी हस्ती है।
