Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमृत महोत्सव देश के स्वावलंबन का प्रतीक: आनंदीबेन पटेल

अमृत महोत्सव देश के स्वावलंबन का प्रतीक: आनंदीबेन पटेल

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के स्वावलंबन का प्रतीक है। यह महोत्सव प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुजरात के साबरमती आश्रम से शुरू हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव मना रही है। राज्यपाल सोमवार को राष्ट्रपति की उपस्थिति में राज्य विधानमण्डल दल के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहीं थीं।

राज्यपाल ने कहा कि यह स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण का अवसर है। मैं उन वीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानमण्डल का यह सत्र ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस विधानमण्डल ने देश को नौ प्रधानमंत्री दिये हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्तर प्रदेश से सांसद हैं।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे संविधान और हमारी लोकतांत्रिक परम्पराओं पर हमें गर्व है। दुनिया के हर मंच पर भारत की प्रतिभा का प्रदर्शन होता है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular