लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के रंगिया मंडल में रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 26 अगस्त (शुक्रवार) को और 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 28 अगस्त (रविवार) को रद्द कर दी गई है। इसके अलावा कई ट्रेनों को बदले रूट से भी चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, सीमान्त रेलवे के रंगिया मंडल में रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 26 अगस्त को,15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 30 अगस्त को, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 28 अगस्त को और 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 02 सितम्बर को रद्द रहेंगी। 26, 27,29 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ राजधानी एक्सप्रेस और 29 अगस्त तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ राजधानी एक्सप्रेस बारास्ता न्यू बोंगाईगांव-गोलपाड़ा टाउन-कामाख्या के बदले रूट से चलाई जाएंगी।
इसी तरह से 27 से 29 अगस्त तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12506 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एनई एक्सप्रेस बारास्ता न्यू बोंगाईगांव-गोलपाड़ा टाउन-कामाख्या के बदले रूट से चलाई जाएगी। यह ट्रेन बारपेटा रोड़ और रंगिया स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 25 से 29 अगस्त तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 25, 27, 28 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बारास्ता न्यू बोंगाईगांव-गोलपाड़ा टाउन-कामाख्या के बदले रूट से चलाई जाएगी। 28 और 29 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस एनई एक्सप्रेस बारास्ता न्यू बोंगाईगांव-गोलपाड़ा टाउन-कामाख्या के बदले रूट से चलाई जाएगी। यह ट्रेन रंगिया और बारपेटा रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
इसके अलावा 25 और 26 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12506 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस को कटिहार तथा अलीपुरद्वार मंडलों में 140 से 200 मिनट तक रोककर चलाया जायेगा। 25 से 27 अगस्त तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस एनई एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से प्रस्थान करेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
दीपक
