Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमुवि: वीमेन्स कालिज में पौधरोपण अभियान

अमुवि: वीमेन्स कालिज में पौधरोपण अभियान

अलीगढ़ (हि.स.)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में स्वच्छता पछवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वीमेन्स कालिज की प्राचार्या प्रोफेसर नईमा खातून ने वरिष्ठ शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में कालेज परिसर में उच्च कार्बनडाईआक्साइड अवशोषित क्षमता वाले पेड़ों के पौधे लगाए। इस कार्यक्रम में 75 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।

स्टाफ सदस्यों द्वारा दैनिक जीवन में स्वच्छता का पालन करने का संकल्प भी लिया गया। कालिज की प्रिन्सिपल प्रो. नईमा खातून ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शिक्षकों ने स्वच्छता के लिए 100 घंटे समर्पित करने का संकल्प लिया और स्वस्थ वातावरण बनाने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में दूसरों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मुनीरा टी ने डा. तैयबा नसरीन और डा. मंसूर आलम सिद्दीकी के सहयोग से किया। कार्यक्रम में कोविड से सम्बंधित सभी प्रोटोकाल का पालन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular