लखनऊ(हि. स.)। लखनऊ नगर निगम के जोन एक में व्यापारी अशोक पाठक द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को गुरुवार सुबह नगर आयुक्त के निर्देश पर ढहाया गया। इस दौरान मौके पर नगर निगम, पुलिस प्रशासन और आरआरएफ की टीमें मौजूद रहीं।
लखनऊ नगर निगम जोन-1 अमीनाबाद में हनुमान मंदिर प्रांगण के बगल में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बना लिए गए निर्माण कार्य को नगर निगम के नगर आयुक्त की मौजूदगी में रूकवाया गया और इसके बाद सैकड़ों कर्मचारी लगवाकर उसे तोड़ने का कार्य शुरू हुआ। सुबह दस बजे शुरू हुए कार्य में तेजी लाने के लिए जेसीबी बुलडोजर भी लगाया गया।
अमीनाबाद के व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी वहां चल रही कार्यवाही को देखते रहे और उसमें से कुछ ने उसे सही ठहराया, तो कुछ ने कार्रवाई को गलत ठहराते हुए अपनी बातों को रखा।
अशोक पाठक के परिवार के श्रेश पाठक ने बताया कि भाजपा के पूर्व पार्षद नगर निगम के अधिकारियों को बेबुनियाद सबूत प्रस्तुत कर मौके पर लाए हैं और कार्रवाई करवा रहे हैं। मंदिर प्रांगण में कोई अवैध निर्माण नहीं हुआ है। हनुमान मंदिर से इसका कोई लेना देना नहीं है।
शरद
