Saturday, February 21, 2026
Homeमनोरंजनअमिताभ बच्चन को फिर आई पुराने दिनों की याद

अमिताभ बच्चन को फिर आई पुराने दिनों की याद

सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को एक बार फिर पुराने दिनों की याद आई है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हाथ में बल्ला थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ‘शॉट की तैयारी हो रही है, इस दौरान लोकेशन पर क्रिकेट खेलते हुए। कश्मीर में मिस्टर नटवरलाल की शूट। मुझे लगता है बल्ला जरा छोटा पड़ गया।’

साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर नटवरलाल एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ के साथ रेखा, अमजद खान , अजित, कदर खान भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म में सभी के अभिनय के साथ -साथ अमिताभ और रेखा की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही थी। वहीं अब अमिताभ ने इस फिल्म के सेट से अपनी तस्वीर शेयर कर दर्शकों के दिलों में इस फिल्म की यादें ताजा कर दी है। इस फिल्म के गाने आज भी काफी मशहूर हैं।अमिताभ के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 को होस्ट कर रहे हैं।

अगर बात करें उनकी आगामी फिल्मों की तो उनकी कई फिल्में कतार में हैं, जिनमें झुण्ड, ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई, गुडबाय, मेडे आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular