Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाअमर किशोर कश्यप के अध्यक्ष बनने पर खुशी

अमर किशोर कश्यप के अध्यक्ष बनने पर खुशी

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से सूर्य नरायन तिवारी को हटाये जाने की चर्चा पूरे जनपद में बड़े जोरों पर है। लेकिन वहीं एक खेमा ऐसा भी है जिसमें अमर किशोर कश्यप बमबम को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मनकापुर विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुमार बरवार की अगुवाई में दर्जनों कार्यकताओं ने लखनऊ जाकर श्री कश्यप को उनके मनोनयन पर बधाई दी। श्री बरवार ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी बनकर उभरी है जिसमें सर्व समाज को पूरा सम्मान मिलता है।
उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा वर्तमान में जिलाध्यक्ष के पद श्री कश्यप के मनोनयन से लगाया जा सकता है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने इस अवसर पर सभी का आभार जताया है। इस दौरान अखिलेश कुमार वर्मा, महेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular