Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमरोहा में ईंट-भट्ठे के पास बने गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों...

अमरोहा में ईंट-भट्ठे के पास बने गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत

अमरोहा(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार को एक गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। चारों बच्चे बिहार के रहने वाले थे।

जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि गजरौला के ग्राम नौनेर के प्रधान पति रजब अली के ईंट-भट्ठे पर पर बिहार के मजूदर काम करते हैं। वे सभी लोग परिवार के साथ यहां पर रहते हैं। मजदूर रामजी का बेटा सौरव, अजय का बेटा अजीत, नारायण की बेटी सोनाली और झगड़ू की बेटी नेहा शुक्रवार सुबह बरसात के पानी से भरे गड्ढे के पास खेल रहे थे। अचानक खेलते-खेलते वे सभी तकरीबन चार फीट गहरे पानी में जा गिरे। इधर बच्चों को तलाशते हुए परिवार के लोग जब गड्ढे के पास पहुंचे तो देखा कि चारों बच्चों की लाश पानी पर उतरा रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी, पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ईट-भट्ठा मालिक को हिरासत में ले लिया है।

दीपक/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular