Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमरोहा : प्रधान पद हारा तो दबंध प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान पर...

अमरोहा : प्रधान पद हारा तो दबंध प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हालत गंभीर


अमरोहा । जनपद के थाना अमरोहा देहात इलाके के गांव कुम्हरिया में चुनावी हार से बौखलाए दबंग प्रधान ने मौजूदा प्रधान पर पद ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस हमले में हमले में वर्तमान प्रधान संदेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे अमरोहा के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह पूरा मामला अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात इलाके के कुम्हरिया गांव का है। दरअसल, गांव के ही रहने वाले संदेश कुमार और सचिन कुमार ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था।
संदेश कुमार ढिल्लो चुनाव जीत गए और प्रधान बन गए। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को प्रधान पद की शपथ भी ले ली। मगर, अपनी हार से बौखलाए सचिन कुमार का पारा चढ़ गया और उसने संदेश कुमार ढिल्लो की बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उनकी जान लेने की कोशिश की। इसके बाद प्रधान को तुरंत इलाज के लिए अमरोहा के निजी अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही अमरोहा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी सुनीति ने घायल प्रधान संदेश कुमार से फोन पर हालचाल जाना और पूरे मामले में उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस विभाग के अधिकारी अग्रिम कार्रवाई में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular