Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमन हत्याकांड की सीबीआई की जांच हो : अखिलेश यादव

अमन हत्याकांड की सीबीआई की जांच हो : अखिलेश यादव

बांदा (हि.स.)। बहुचर्चित अमन हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर अनशन में बैठे उनके माता-पिता से मिलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं भी सीबीआई जांच के पक्ष मैं हूं। अगर यह सरकार जांच नहीं कराती तो समाजवादी की सरकार आने पर इसकी सीबीआई से जांच कराई जाएगी।

अखिलेश यादव राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद विजय यात्रा के रथ में सवार होकर ऐतिहासिक अशोक लाट पहुंचे। यहां अनशन में बैठे अमन त्रिपाठी के पिता भाजपा नेता त्रिपाठी संजय त्रिपाठी और मधु त्रिपाठी से मिलकर घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए माता-पिता से पूरी आप बीती सुनी और कहा कि इसमें सीबीआई जांच होना चाहिए।

अगर यह सरकार जांच नहीं करेगी तो मैं भरोसा दिलाता हूं सरकार आने पर हम इसकी जांच कराएंगे। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी की नहीं है, किसी का भला नहीं किया है।

अमन हत्याकांड को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी सक्रिय हैं जो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दे चुकी हैं। इसी कड़ी में सपा नेता अखिलेश यादव ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular