गाजियाबाद(हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मालिक ने कहा है किसानों की सामूहिक एकजुटता, त्याग और संघर्ष की बदौलत यह पहली जीत मिली है।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीनों कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद जारी एक बयान में कहा कि हालांकि इस जीत में हमारे अपने 700 से ज्यादा किसान भाई- बहनों की शहादत हुई है। तीनों कृषि कानूनों को देश के देशभक्त किसानों-नौजवानों ने अहिंसक सत्याग्रह करके प्रधानमंत्री मोदी को वापस करने के लिए विवश किया है।
कहा कि हम सब संयुक्त किसान मोर्चा में बैठक कर आगे का सामूहिक निर्णय लेंगे। इसके लड़ाई में किसानों ने बहुत आलोचना सही है। आन्दोलनजीवी से खालिस्तानी तक कहा गया लेकिन किसानों ने धैर्य नहीं खोया। भाकियू किसानों को इस संघर्ष के लिए धन्यवाद करती है।
