Monday, February 9, 2026
Homeमनोरंजनअभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' का निराशाजनक प्रदर्शन

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ का निराशाजनक प्रदर्शन

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर ‘घूमर’ 18 अगस्त को रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही थी। एक्टर जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ इस समय धमाल मचा रही है। वहीं फिल्म ‘ओएमजी 2’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इस बीच ‘घूमर’ रिलीज हुई। ‘घूमर’ को पहले से चल रही दो फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा। अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’ को जबरदस्त रिव्यू मिले हैं, लेकिन फिल्म सनी देओल की ”गदर 2” के सामने टिक नहीं पाई। ऐसे में अच्छे कंटेंट के बावजूद ‘घूमर’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिले हैं।

‘घूमर’ के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। ”सैक्निल्क” की शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ 85 लाख की कमाई की। घूमर का निर्देशन आर बाल्की ने बड़ी स्टारकास्ट के साथ किया है। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म की अच्छी-खासी चर्चा थी, लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं।

‘घूमर’ एक विकलांग महिला एथलीट की प्रेरक जीवन यात्रा पर आधारित फिल्म है। इस महिला क्रिकेटर का किरदार एक्ट्रेस सैयामी खेर ने निभाया है। अभिषेक और सैयामी के साथ-साथ अंगद बेदी और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।

लोकेश चंद्रा/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular