मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शांति सर्वोदय सामाजिक संस्थान के बैनर तले ट्रक चालकों के लिए मुन्नन खां चौराहे पर कमल पेट्रोल पंप के पास निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 135 चालकों के नेत्र परीक्षण किया गया। 75 चालकों को चश्में भी वितरित किये गए। उद्घाटन परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष जगदंबिका पांडेय, समाज सेवी मुकुल तिवारी ,नेत्र परीक्षक डॉ तिवारी, जावेद हनफ़ी रहे।

