Sunday, December 14, 2025
Homeराष्ट्रीयअभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह के केस में नया मोड़ आ गया है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई है।
रिया चक्रवर्ती की ओर से वकील सतीश मानशिंदे ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि मुंबई में पहले से जांच चल रही है। एक ही घटना की दो जगह जांच नहीं हो सकती। सुशांत सिंह के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में रिया चक्रवर्ती को सुशांत के सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने का आरोप लगाया है। सुशांत की खुदकुशी के बाद मुंबई में भी जांच चल रही है। मुंबई पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular