Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनअभिनेत्री कुब्रा सैत भी हुईं कोरोना संक्रमित

अभिनेत्री कुब्रा सैत भी हुईं कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड में इन दिनों कोरोना का साया छाया हुआ है। करीना कपूर खान, रिया कपूर, नोरा फ़तेही, अर्जुन कपूर आदि के बाद अब अभिनेत्री कुब्रा सैत भी कोरोना की चपेट में आ गईं हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा कर दी है। अभिनेत्री ने लिखा-”सबसे पहले तो मास्क लगाकर रखें। दूसरी बात, मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नाम मात्र के लक्षण हैं। अगर आपमें से कोई भी मेरे संपर्क में आया हो तो प्लीज तुरंत टेस्ट करवा लें, ताकि हम पहले से ही बोझ तले दबे टेस्टिंग सिस्टम पर और दबाव न डालें। 36 घंटे बाद भी मुझे लैब से अभी तक अपनी कोविड रिपोर्ट नहीं मिली है। बेहतर है कि घर में रहिए और ब्रेक लीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको अहसास भी नहीं होगा कि कब आप इस वायरस के वाहक बन गए।’

कुब्रा सैत बॉलीवुड की जानी -मानी और बोल्ड अदाकारा हैं। उन्होंने 2011 में फिल्म ‘रेडी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी । इसके बाद वह ‘जोड़ी ब्रेकर्स’, ‘गली बॉय’, डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular