Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयअभिनेत्री कंगना रणौत को सुरक्षा मुहैया करवाएगी हिमाचल सरकार

अभिनेत्री कंगना रणौत को सुरक्षा मुहैया करवाएगी हिमाचल सरकार

शिमला। सिने अभिनेत्री कंगना रणौत की सुरक्षा को लेकर हिमाचल सरकार गंभीर हो गई है। राज्य सरकार ने कंगना रणौत को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। प्रदेश पुलिस की यह सुरक्षा उन्हें हिमाचल के अंदर तथा बाहर दोनों जगह मुहैया करवाई जाएगी। शिवसेना नेता संजय राउत व अन्य कुछ नेताओं के उनके खिलाफ ब्यानबाजी के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है।

मुख्यमयंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि गत दिन कंगना रणौत की बहन का फोन आया था तथा उनके बात हुई है। साथ ही कंगना के पिता ने भी पुलिस को लिखकर सुरक्षा के लिए दिया है। सुरक्षा के लिए डीजीपी को आदेश दे दिए गए हैं। राज्य के अंदर भी तथा उनका मुम्बई जाने का कार्यक्रम है। उस पर भी उन्हें सुरक्षा देने पर विचार चल रहा है। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि वह हिमाचल से हैं, हिमाचल की बेटी हैं व सेलीब्रेटी हैं तथा पुलिस विभाग व सरकार से मदद मागी है। उन्होंने सरकार पूरी मदद देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular