Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअभिनेत्री आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए किन्नर समाज भी आगे...

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए किन्नर समाज भी आगे आया

गुलिस्ता एकता किन्नर ट्रस्ट ने अभिनेत्री की मां के साथ पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्रक,पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग

वाराणसी (हि.स.)। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में परिजनों को न्याय दिलाने के लिए अब गुलिस्ता एकता किन्नर ट्रस्ट भी आगे आया है। सोमवार को ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान किन्नर अपने साथियों के साथ इस मामले को लेकर कचहरी पहुंची। अभिनेत्री की मां मधु दुबे के साथ पुलिस कमिश्नर को पत्रक देने पहुंची सलमान किन्नर ने कहा कि आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए वह उनके परिजनों के साथ है।

सलमान किन्नर ने कहा कि यदि जल्दी ही आकांक्षा की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना नहीं की जाती है तो वह बड़ा धरना वाराणसी जिला मुख्यालय पर आयोजित करेंगी। सलमान किन्नर ने आकांक्षा दुबे हत्या मामले की सीबीआई जांच और हत्या में दोषी पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। इस दौरान संजू किन्नर, माही किन्नर,रागिनी किन्नर और पारो किन्नर भी मौजूद रहीं।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular