Thursday, February 12, 2026
Homeमनोरंजनअभिनेता मनोज बाजपेयी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें, अभिनेता ने दी...

अभिनेता मनोज बाजपेयी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें, अभिनेता ने दी सफाई

इस समय राजनीतिक पार्टियां वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं। करीब तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। इस बीच कई बॉलीवुड हस्तियों के लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। चर्चा है अभिनेता मनोज बाजपेयी भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस तरह की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं कि मनोज बिहार के चंपारण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

मनोज वाजपेयी से राजनीति में आने का सवाल अक्सर पूछा जाता था। वह कई बार साफ कर चुके हैं कि वह राजनीति में नहीं आएंगे। हालांकि, एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि मनोज वाजपेयी भाजपा से बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। इस पर वाजपेयी ने ऐसी अफवाहों पर विराम लगा दिया।

बाजपेयी ने कहा कि मुझे राजनीति में बहुत दिलचस्पी है। इस बात को उन्होंने कई बार इंटरव्यूज में बताया था। इस बीच, ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो गया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मनोज बाजपेयी ने अफवाह वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “यह जानकारी आपको किसने दी? या आपने रात में कोई सपना देखा? बताओ…।”

मनोज बाजपेयी ने अब तक कई हिट फिल्में की हैं। इसके अलावा, वह वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए। उनकी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को दर्शकों से तूफानी प्रतिक्रिया मिली थी। उनकी वेब सीरीज फैमिली मैन काफी चर्चा में रही थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनके अभिनय ने प्रशंसकों को प्रभावित किया। फैंस फैमिली मैन-3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उधर, फैमिली मैन-3 को लेकर अभी तक मनोज ने कोई अपडेट नहीं दिया है।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular