Wednesday, April 1, 2026
Homeअन्यअभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में...

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई

वाराणसी (हि.स.)। बाॅलीवुड फिल्मों के जाने-माने अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन पूजन के बाद गोविन्दा और उनकी पत्नी ने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता को भी देखा।

इस दौरान गोविंदा ने कहा कि विश्वनाथ धाम की भव्यता अब पहले से और भी बढ़ गई, बाबा की कृपा सब पर बनी रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से अभिनेता और उनकी पत्नी को अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद दोनों माता अन्नपूर्णा के मंदिर में पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में गोविंदा ने माता के समक्ष मत्था टेका और आरती उतारी।

मंदिर के महंत ने अभिनेता को चुनरी और माता का चित्र भेंट मे मिला। मंदिर में गोविंदा ने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली।

वाराणसी में अभिनेता गोविंदा का ननिहाल है। प्रख्यात तबलावादक और कबीरचौरा के पंडित लच्छु महाराज गोविंदा के मामा लगते थे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular