Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअभिनव और ईशा सगे भाई बहन ने हासिल की नीट में सफलता

अभिनव और ईशा सगे भाई बहन ने हासिल की नीट में सफलता

सुलतानपुर (हि.स.)।जिले के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अशोक गुप्ता के सबसे छोटे पुत्र अभिनव गुप्ता व उसकी बड़ी बहन ईशा गुप्ता ने एक साथ नीट में चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है।

गोमती नगर निवासी डॉ. अशोक गुप्ता की बड़ी पुत्री डाॅ. सीमा गुप्ता भी चिकित्सक हैं। अपनी अल्प व्यवस्था में बच्चों को शुरू से अच्छी शिक्षा और संस्कार देने के लिए तत्पर रहे। उनकी मेहनत रंग लायी और आज सबसे बड़ी बेटी लखनऊ में चिकित्सक है। इन दोनों बच्चों के नीट में चयन से परिवार और शुभचिंतक हर्षित हैं । बच्चों ने एक साथ चयनित होकर परिवार का नाम रोशन करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता पर मित्रों- शुभचिन्तकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular